Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: सीओ की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न तथा गालीगलौज मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के केदौरा के साधू का पुरवा निवासी बदल सरोज के पुत्र पन्नालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तेईस अक्टूबर को शाम साढ़े सात बजे उसका भतीजा केशलाल किराने की दुकान पर बैठा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के बड़े लाल पटेल पुत्र रमाकांत पटेल व अर्जुन पटेल पुत्र शिवबरन एवं धर्मेन्द्र पटेल ने लाठी डण्डे से दुकान पर हमलावर हो उठे। विपक्षियों के हमले मे उसके भतीजे को सिर पर गंभीर चोटें आ गयी। आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए बीचबचाव करने आये हरिश्चंद्र सरोज व चन्द्रेश सरोज को भी मारपीट कर चुटहिल कर दिया। लोगों को जुटता देख आरोपी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते चले गये। लालगंज पुलिस ने घटना की रात ट्रामा सेण्टर में चुटहिलो का इलाज कराया। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सीओ से गुहार की। सीओ आशुतोष मिश्र की फटकार पर रविवार की रात आरोपी बड़े लाल पटेल समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।