Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित पर जानलेवा हमले को लेकर सांगीपुर पुलिस ने पांच आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा तोडफोड़ व बलवा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के देउम पश्चिम गड़हा निवासी बृजेश वर्मा पुत्र भगवानदीन ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पचीस अक्टूबर को रात लगभग नौ बजे विपक्षी जमीनी विवाद को लेकर हमलावर हो उठे। विपक्षी घनश्याम विश्वकर्मा पुत्र हरिभजन, संतोष व आशीष पुत्रगण घनश्याम तथा सुरेश व अंकित लाठी डंडे से लैस होकर जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे। पीड़ित ने मना किया तब आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आयी और वह बेहोश हो गया। मारपीट के दौरान आरोपियो ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शोर मचाने पर लोग जुटने लगे तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी घनश्याम समेत पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा तोडफोड व बलवा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।