Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कार्य क्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस एवं महिला विशिष्ट अतिथि ने नारी शक्ति की बताई पहचान
JALAUN NEWS: साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम के संयोजक बरिष्ठ समाजसेवी एवं लगनगशील कार्यकर्ता सूरज सिंह कुशवाहा ने माता सावित्री बाई फुले बेलफेयर एशोसिएशन के तत्त्वाधान में विधानसभा माधौगढ़ क्षेत्र में सिया रिसोर्ट भीकमपुरा(रामपुरा )में दो दर्जन छात्राओं को साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। उक्त कार्य क्रम को संवोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस सन्तोष कुमार ने कहा इसमें कितनी छात्राएं है जो सावित्री बाई फुले बनना चाहती है एक दर्जन छात्राओं ने उन्हें भरोसा दिया हम बनना चाहते है।छात्राओं की आबाज सुनते ही उन्होंने कहा कानून की किताबें हम देंगे जिससे महिलाओं की सुरक्षा कर सके।इसी क्रम विशिष्ट अतिथि प्रतिभा चक्र ने कहा महिला मिशन शक्ति के अंर्तगत सभी छात्राओ को शिक्षा पूरी करनी होगी तभी पिछड़ा दलित शोषित बंचित समाज आगे बढ़ सकता है।साइकिल देने का उद्देश्य है कि गांव की बेटियां भी पढ़ लिखकर माता सावित्री बाई की तरह वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से अधूरे मिशन को पूरा करें। उंन्होने कहा कार्य क्रम की खास बात यह है कि गाँव से दूर पढ़ने बाली ऐसी बालिकाओं को साइकिल दे रहे है जो पढ़ाई करना चाहती है उनके पास साइकिल न होने के कारण शिक्षा से बंचित न रह पाएं ।सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सिंह ने यह ठान लिया है कि माधौगढ़ क्षेत्र की बेटियां अब शिक्षा से बंचित नही रहेगी।उंन्होने स्पष्ट किया जो पूर्व में सावित्री बाई फुले ने महिलाओं में शिक्षा की झलक जगाई थी जिसे बुलाया नही जा सकता है इस मंच से उनके अवशेष कारवा को आगे बढ़ाने के लिए बेटियो को साइकिल और कानून की पुस्तकें दी गई है।ऐसे कार्यक्रम अब होते रहेंग।ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को साइकिल देकर उनके सपनो को साकार करने में एशोसिएशन के वैनर तले समाज सेवियों ने अपने कदम बढ़ाये और एक नई शुरुआत माधौगढ़ क्षेत्र की।इस मौके इस मौके पर उपस्तिथ सभी छात्रों को अलग अलग क्षेत्र से आये वरिष्ठ समाज सेवियों ने बेटियो के हांथ में साइकिल सौंपी ।इस दौरान बिभिन्न बक्ताओ ने भी महिलाओ को सशक्त बनाने पर जोर दिया।इस दौरान लाखन सिंह कुशवाहा,इंजी0 सत्य प्रकाश कुरील,इंजी0 मुन्नी लाल, शिव प्रकाश सोनकर, समर सिंह यादव,ओम प्रकाश विश्वकर्मा,शिव प्रकाश सोनकर से0निवृत सीओ, सुग्रीव मौर्या डॉ0 नागेन्द्र कुशवाहा ,राम गोपाल देवेन्द्र कुशवाहा बरिष्ठ पत्रकार,उदय सिंह कुशवाहा, बाबूराम कुशवाहा ,संदीप कुशवाहा आदि दर्जनों समाज सेवी उपस्तिथ रहे।