Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो: 1-फाइल फोटो मृतक शिवकुमार 2- मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच में जुटी
ETAWA NEWS: सोमवार को अलख सुबह थाना क्षेत्र के गांव धोलपुर में गांव के बाहर तालाब के पास खेतों में सुबह ग्रामीणों ने जब एक युवक का नीम के पेड़ से फांसी पर झूलता हुआ शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों सहित आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी जौनई चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने घटना से संबंधित जानकारी कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।मृतक की पहचान उक्त गांव के ही निवासी शिवकुमार पुत्र रोशनलाल उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। शिवकुमार अपने दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था।उसका बड़ा भाई दिल्ली में नौकरी करता है। शिवकुमार की मां का निधन पहले ही हो चुका है।मृतक के पिता रोशन लाल ने बताया कि रविवार रात को उन्होंने अपनी बेट शिव कुमार के साथ हंसी खुशी में खाना खाया और लगभग नौ बजे सो गए थे।सोमवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली तब उन्होंने नीम के पेड़ से लटका हुआ शिवकुमार का शव देखा। हमारी किसी से कहीं कोई रंजिश भी नहीं थी।मृतक अपने दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था।उसका बड़ा भाई दिल्ली में नौकरी करता है।शिवकुमार की मां का निधन पहले ही हो चुका है।पिता रोशन लाल मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।उप निरीक्षक आशीष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।युवक के पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है।मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है।गहनता से जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही ग्रामीणों में दबी जुवान में चर्चा रही कि मामला प्रेम प्रसंग का था। मृतक शिवकुमार शांत और मिलनसार स्वभाव का था। हादसे से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।