Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: ब्राह्मण समाज महासभा के तत्वावधान में बलरई स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी से समाज की आवाज बुलंद करने वाले पंडित किशन दुबे पधारे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर. डी. पाठक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सर्वेश पाठक उपस्थित रहे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि संघे शक्ति कलियुगे,आज के समय में समाज को संगठित करने की आवश्यकता है। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि संगठन प्रतिमाह एक प्रकल्प पूरा करता है — पिछले माह वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जबकि इस माह मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पंडित किशन दुबे ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेधावी छात्र समाज और देश की सच्ची पूंजी हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पंडित लव पांडेय के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के 40 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। मंच संचालन प्रेम किशोर पाठक ने कुशलता से किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों में पंडित सुनील पाठक, पंडित सुशील मिश्रा, पंडित सत्यवीर पाठक, पंडित रामकिशोर पांडेय, पंडित अतुल महेरे, पंडित प्रवीन तिवारी, पंडित सौरभ दुबे, पंडित धर्मेंद्र पाठक, पंडित जयकांत पांडेय, पंडित श्याम मोहन मिश्रा शामिल रहे। युवा वर्ग से पंडित रितिक दुबे, पंडित अनिल चतुर्वेदी, पंडित क्षितिज मिश्रा, पंडित अभिषेक चौधरी, पंडित अंकित पांडेय, पंडित ऋषभ तिवारी एवं पंडित अंशुल दुबे आदि उपस्थित रहे।