मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा सशक्तिकरण पर किया गया जागरूक

खीरी बाजार व आसपास क्षेत्र में एंटी रोमियो पुलिस टीम ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

PRAYAGRAJ NEWS: यमुनापार क्षेत्र के कोरांव अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के खीरी बाजार एवं आसपास क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 26 अक्तूबर 2025 दिन रविवार को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और एंटी-रोमियो टीम द्वारा आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम थाना  खीरी के बाजार में आयोजित इस अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और महिला स्वावलंबन पर जोर दिया गया। टीम ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और आयुष्मान योजना की जानकारी दी।इसके अतिरिक्त, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112 और फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन 101 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।इसी क्रम में थाना खीरी अंतर्गत कई गांवों में बालिकाओं व महिलाओं को एंटी-रोमियो टीम ने अभियान और योजनाओं के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से एंटी-रोमियो टीम से वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक हरेंद्र यादव, महिला उपनिरीक्षक निकिता वर्मा और महिला कांस्टेबल रोशनी मिश्रा एवं प्रियंका शर्मा सहित मिशन शक्ति टीम के अन्य सदस्य एवं  ग्राम के संभ्रांत जन और भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *