नगर निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण का हुआ स्वागत

PRAYAGRAJ NEWS: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद,उ0प्र0 के एक सूक्ष्म प्रतिनिधि-मंडल ने सोमवार को निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह (आई.ए.एस.) से शिष्टाचार भेंट की और परिवहन निगम में उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। इसके बाद परिषद के महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र ने परिवहन निगम व इसके कर्मचारियों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं तथा निगम की आमदनी बढ़ाने आदि विषयों पर संक्षिप्त चर्चा किया। इस अवसर पर परिषद द्वारा निगम के प्रतिफलों में सुधार हेतु कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें प्रबंध निदेशक ने गंभीरता से लेते हुए लागू करने पर विचार करने को कहा। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि परिवहन निगम व इसके कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में शीघ्र ही रोडवेज परिषद के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी।प्रतिनिधिमंडल में रोडवेज परिषद के मा0 अध्यक्ष गिरिजा शंकर तिवारी, महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र उपमहामंत्री सतीश कुमार वर्मा तथा कोषाध्यक्ष बी. के. शुक्ल सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *