आपूर्ति कार्यालय कर रहा मनमानी, उपभोक्ता हो रहे परेशान: दानिश सिद्दीकी

BHADOHI NEWS: नगर के पुर्व सभासद, युवा सपा नेता  ने कल सोमवार को नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशाषी अधिकारी से मिलकर भदोही  नगर के खाद्य आपूर्ति अधिकारी के खिलाफ एक शिकायती पत्र सौपा पत्र मे आरोप लगाते हुए दानिश ने कहा कि नगर के राशनकार्ड उपभोक्ताओ का नाम पात्रता सूची से बगैर कीसी कारण के काट दिया जा रहा, इस सम्बंध में नगर के खाद्य पूर्ति अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा सत्यापन कर अपात्र गरीबो का पात्र गृहस्ती राशन कार्ड काटा गया है जबकि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को इस जांच की कोई जानकारी नही है। खाद्य पूर्ति अधिकारियो द्वारा बिना जाँच किये मनमानी तरीके से गरीब लाभार्थियों का नाम पात्रता की सूची से काट दिया जा रहा है जो अत्यन्त गम्भीर मामला है क्योंकि आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारियो की हठ धर्मी और लालच के वजह से ऐसा किया जा रहा है जिसके कारण निरिह और गरीब राशनकार्ड धारक अनावश्यक रूप परेशान हो गए है उनके समक्ष दो जून की रोटी के लाले पङ गये है इन्ही समस्याओ को लेकर दानिश सिद्दीकी ने नगर पालिका परिषद के अधिशाशी अधिकारी से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होने गरीब कार्ड धारकों को आश्वासन दिया है की आज ही नगर के खाद्यपूर्ती अधिकारी से बात कर के जल्द ही सभी पात्रों का राशन कार्ड बहाल करवा दिया जाएगा। ताकि गरीबो को सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *