अतुल को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया क्वार्डिनेटर बनाए जाने पर खुशी

PRATAPGARH NEWS: युवा कांग्रेस सोशल मीडिया में इं. अतुल शुक्ला को जिला क्वार्डिनेटर चयनित किये जाने पर मंगलवार को यहां कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गयी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कैम्प कार्यालय पर बैठक कर उपलब्धि पर खुशियां साझा की। नवचयनित जिला क्वार्डिनेटर अतुल ने चयन के लिए राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर अभिनव शुक्ला, रामू मिश्र, त्रिभु तिवारी, चंदन पाण्डेय, अम्बुज मिश्र, गिरजाशंकर पाण्डेय, सिंटू मिश्र, अर्पण मिश्र, अवशेष शुक्ला, प्रभात ओझा, भूपेन्द्र तिवारी काजू, जितेन्द्र द्विवेदी, अक्षत तिवारी, आदित्य तिवारी, बेलाल रहमानी, दिनेश सिंह, मुरलीधर तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *