वाह रे प्रतापगढ़ का राजस्व विभाग यहां पल-पल में बदलते हैं आदेश

PRATAPGARH NEWS: राजस्व विभाग के अजब गजब कारनामे से इलाके के लोग हतप्रभ,पूर्व में जिस भूमि को सरकारी भूमि बताकर कराई थी एफआईआर, उसी को अब भूमिधरी बताकर निर्माण करने की दे दी गई परमीशन। कभी जीएस में निर्माण बताकर कराई थी एक जेसीबी ,छह ट्रैक्टर सीज,दो को भेजा था जेल,आज बता रहे की वह भूमि है भूमिधरी। मामला रानीगंज तहसील के नारायणपुर कला गांव का। जिस  भूमि पर एसडीएम का आदेश जीयस से आबादी घोषित करने को गलत बताकर खुद सीआरओ ने जिलाधिकारी के आदेश पर मंडलायुक्त के यहां कराई अपील,अब उसी की अनदेखी कर तहसीलदार के आदेश पर खड़े हो रहे हैं पिलर। शिकायतकर्ता उच्चाधिकारियों के लगा रहा चक्कर और जीएस की भूमि पर हो रहा निर्माण। नारायणपुर कला गांव में गाटा संख्या 815 ट लगभग 6बीघे उसर खाते की भूमि जो पक्की सड़क के किनारे की कीमती भूमि है । उसी गाटा के सहखातेदार 815 च वाले अपने गाटा अलग हटकर गांव सभा के खाते में कर रहे निर्माण। एक ही स्थल पर अलग अलग दो आदेशों से पुलिस भी हो रही है हलाकान।मामले में शिकायतों पर मंडलायुक्त समेत उच्चाधिकारियों के आदेश की तहसील प्रशासन पर अनदेखी का लग रहा है आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *