Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: रावर्ट्सगंज के प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में छठ पूजा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यार्थियों ने छठ के पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने सूर्य देव और छठी मइया को अर्घ्य देने की परंपरा को झांकी के रूप में प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि“छठ पूजा भारतीय संस्कृति का अत्यंत पवित्र पर्व है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्य की महिमा का संदेश देता है। बच्चों में इस पर्व के प्रति जागरूकता देखना प्रसन्नता की बात है।” वहीं विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि“ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय परंपराओं और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है। विद्यालय सदैव ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।” विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा “छठ पर्व आस्था, संयम और समर्पण का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने इस पर्व को जिस श्रद्धा और उत्साह से मनाया, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।” इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, सीता पांडे, आंचल पटेल, रागिनी शुक्ला, रुचि दुबे, अनीता सोनी, दीप्ति मिश्रा तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थें।