Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: छठ पूजा के अवसर पर व्रतधारियों की सेवा के लिए ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ संयोजक युवा समाजसेवी संदीप मिश्रा ने बताया कि अभियान के नौजवान साथी दिन-रात सक्रिय रहे वहीं उन्होंने सजौर नहर के घाट पर माई की भव्य आरती का आयोजन किया और व्रतधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की। इस दौरान अंकित तिवारी, सर्वेष तिवारी, अमित पाण्डेय, रिषब चौबे, टिन्कल तिवारी, आकास मोदनबाल, विक्की पटेल, विजय चौहान, आकाश चौहान, सत्रतुधन बिन्द, दिनेश चेरो, रविकान्त पाण्डेय, श्रीकानत पाण्डेय और सैकड़ों नौजवान साथी व्यवस्था में लगे रहे। इन युवाओं ने छठ घाटों पर सेवा कैम्प लगाकर व्रतधारियों की मदद की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद रावर्टसगंज के सजौर नहर के घाट पर माई की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। युवाओं की इस पहल की सराहना की जा रही है और यह समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है ।