श्रीकृष्ण बाल लीला और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता

KAUSHAMBI NEWS: दारानगर कड़ा धाम नगर पंचायत के दारानगर कस्बे के ब्राह्मणटोला में डीजीसी सोमेश्वर कुमार तिवारी के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीला,पूतना वध और गोवर्धन लीला का वर्णन किया। कथावाचक पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज ने बताया कि कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए बलवान राक्षसी पूतना को भेजा। पूतना ने वेश बदलकर श्रीकृष्ण को जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया। लेकिन श्रीकृष्ण ने उसे मृत्यु दे दी। उन्होंने बताया कि भगवान ने इस धरा पर आकर कई लोगों को उद्धार किया। उन्होंने भगवान की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोपियों को मटकी तोड़ने, माटी खाने, माता यशोदा की ओर से उन्हें माखन चोरी करने पर ओखली में बांधने की कथा सुनाई।गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया ब्रजवासियों द्वारा इंद्र पूजन की तैयारी के दौरान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का सुझाव दिया। इससे क्रोधित होकर इंद्र ने भारी वर्षा की। ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। एक सप्ताह बाद पराजित इंद्र ने श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की जय-जयकार की।कल की कथा के विषय में मुख्य यजमान अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि कल रासलीला से भव्य रुक्मणि मंगल तक की कथा का आयोजन होगा।कथा में भुनेश्वर कुमार तिवारी, पवन तिवारी रवि मणि, विमल मिश्र, ललित मिश्र, जय मणि तिवारी, आलोक कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी, रितेश त्रिपाठी, वैभव कुमार तिवारी, सभासद शिवम मिश्र, सभासद विपिन सोनकर, दिर्गज मौर्य, सोनू मोदनवाल, प्रभाकर शुक्ला,अनूप गुप्ता,ओमनीश तिवारी, नीरज केशरवानी, विष्णु साहू, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, चंद्रनंदन साहू, मुमताज अली सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *