Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पम्प परिसर में दरवाजा, खिड़की, गेट व दीवारों पर कटीले तार लगवाने की मांग
KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के सैनी में पम्प परिसर की सुरक्षा के लिए जल निगम कर्मचारी गोमती देवी ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी जल निगम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। गोमती देवी ने दिए गए पत्र के हवाले से बताया कि पम्प परिसर में दरवाजे और खिड़कियाँ जर्जर अवस्था में हैं तथा गेट की हालत भी ठीक नहीं है, जिससे किसी भी समय असामाजिक तत्वों के प्रवेश की संभावना बनी रहती है।उन्होंने पम्प परिसर की दीवारों के ऊपर कटीले तार लगवाने की मांग करते हुए कहा है कि इससे सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी तथा किसी भी प्रकार की चोरी या नुकसान की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। जल निगम के अधिशासी अधिकारी से शीघ्र आवश्यक मरम्मत कार्य और सुरक्षा उपाय कराए जाने की अपेक्षा की गई है।