Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को उसके ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से भगा दिया, विवाहिता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी आरती देवी पुत्री वीर सिंह मौर्य ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सराय खालिस गांव निवासी रोहित पुत्र जुगुल किशोर के साथ एक फरवरी 2024 को हुई थी । आरती देवी का आरोप है कि उसके पति का उसकी सगी मामी की पुत्री से अवैध सम्बन्ध स्थापित था इस बात का विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख व चार पहिया अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताणित करने लगे और आएदिन गाली गलौच व मारपीट करने लगे। और कई माह भूखा प्यासा रखकर पहने हुए वस्त्र में घर से भगा दिए। उलाहना देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पंचायत में माता पिता के साथ भी गाली गलौच व मारपीट करने लगे । पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने पति रोहित , ससुर जुगुल किशोर , चचिया ससुर चंद्र किशोर व चचिया सास विमला देवी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।