Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी रियाज अहमद पुत्र खलील अहमद ने एसपी कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी नजमा बानो मायके में रहती है, और मेरे व मेरे माता पिता के विरुद्ध परिवार वाद का मुकदमा दर्ज कराया था , कोर्ट द्वारा तलब होने के बाद 18 अक्तूबर को सभी लोगों ने जमानत करा लिया । जिसकी सूचना पईसा पुलिस को कोर्ट द्वारा दी गई । रियाज अहमद का आरोप है कि सोमवार की रात हल्का दरोगा अपने सिपाहियों के साथ नशे की हालत में घर में मौजूद बहन बेटियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौच कर उत्पाद मचाने लगा । किसी तरह चंगुल से बचकर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है ।