Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

न्याय के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत, 24 साल पुराने केस में अभियुक्त को सजा
FATEHPUR NEWS: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद फतेहपुर में एक और सफलता हाथ लगी है। मॉनिटरिंग सेल फतेहपुर की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप मा० न्यायालय जे०एम० खागा कोर्ट, जनपद फतेहपुर ने अभियुक्त दिलीप सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी भदौहा, थाना खखरेरु को धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाते हुए जेल में बिताई गई अवधि की सजा एवं ₹1,000 के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न अदा करने पर अभियुक्त को 7 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह मामला एसटी संख्या-248/2001, मुकदमा संख्या-02/2001, थाना खखरेरु से संबंधित था। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के नेतृत्व में की गई प्रभावी पैरवी ने इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित किया। इस निर्णय से आम जनता में न्याय व्यवस्था एवं पुलिस तंत्र के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।