Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत फतेहपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के सभी थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में गठित मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को शासन एवं पुलिस विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही मौके पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों — वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर टीमों ने मोबाइल में इमरजेंसी कॉल और पैनिक बटन फीचर का डेमो भी दिखाया तथा महिलाओं से अपील की कि किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग अवश्य करें।