सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं ने की चर्चा

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती अभियान के निमित एक कामकाजी बैठक मंडल सतेशगढ़ के बूथ संख्या 339 गोल्हनपुर विधानसभा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, लोकसभा जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायन सिंह, और कार्यक्रम प्रभारी विजय वर्मा ने सरदार पटेल को मनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा मड़िहान के मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, अनूप जायसवाल, सुनीता सिंह, चंद्रमणि सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र कोल, और प्रवीण कुमार पांडेय उपस्थित थे। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी इंस पटेल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *