Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: इफ्को घियानगर फूलपुर में छठ पूजा का अंतिम दिन उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने साथ ही महापर्व सम्पन्न हुआ ।
टाउनशिप परिसर में बने तालाब पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पवित्रता और अनुशासन के साथ तालाब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। छठी मइया और भगवान सूर्य को समर्पित इस पूजा में व्रती महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा धारण कर कच्चे दूध, ठेकुआ, नारियल और विभिन्न फलों से सूर्यदेव को भोग अर्पित किया।
छठ पूजा में उगते सूर्य (ऊषा अर्घ्य) को अर्घ्य देने का महत्व यह है कि यह व्रत का समापन होता है और जीवन की नई शुरुआत और सफलता का प्रतीक है। इसके अलावा, यह अच्छी सेहत, यश और समृद्धि प्रदान करता है। यह व्रत सूर्य की पहली किरणों में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा है, जो सभी मनोरथों की पूर्ति करती है।
इफ्को टाउनशिप, घियानगर में छठ पूजा के इस अनोखे और पारंपरिक आयोजन ने सभी श्रद्धालुओं को एकजुट किया और आपसी सामंजस्य और भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर संयुक्त महाप्रबंधक अरूण कुमार, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव, सी. बी. सिंह, कपिल देव, सुनील कुमार यादव, वी. के. वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रामकांत सिंह, सी. एस. सेंगर, तथा जयशंकर यादव शामिल रहे।