न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने प्रदर्शनी के कला आचार्यों को किया सम्मानित

न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कला आचार्य प्रदर्शनी संचरण के कैटलॉग का किया लोकार्पण
PRAYAGRAJ NEWS: राज्य ललित कला अकादमी उ० प्र० एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन-दिवसीय कला आचार्य प्रदर्शनी संचरण का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि वाश शैली के मूर्धन्य कलाकार माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने प्रदर्शनी के कैटलॉग का लोकार्पण किया एवं सभी कला आचार्यों को कैटलॉग एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सर्वप्रथम कला आचार्य प्रदर्शनी के संयोजक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर विख्यात कलाकार सचिन सैनी एवं प्रदर्शनी के संरक्षक प्रख्यात कलाकार राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ने कला प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि किया कला आचार्य प्रदर्शनी कला विद्यार्थियों के लिए अमृत सृजन का कार्य करेगी और नए कलाकारों के सृजन शक्ति का संवर्धन करेगीं, प्रदर्शनी की सभी कलाकृतियां शानदार हैंऔर कहा प्रदर्शनी के भव्य संयोजन के लिए डॉ सचिन सैनी एवं संरक्षक रवीन्द्र कुशवाहा बधाई के पात्र हैं उन्होंने प्रयागराज में कला का अलख जगाया है सांस्कृतिक केंद्र एवं ललित कला अकादमी ने आचार्य प्रदर्शनी आयोजित करके देश को एक कलात्मक नई दिशा व दशा प्रदान की है। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति का स्केच बनाने वाले विश्व-विख्यात कलाकार राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा एवं अकादमी के सदस्य सुविख्यात कलाकार डॉ सुनील सिंह कुशवाहा ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कला आचार्यों का मार्गदर्शन भी किया, प्रदर्शनी का में इन दोनों महान कलाकारों का भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ। इस शुभ अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन प्रोफेसर आदेश कुमार, सांस्कृतिक केंद्र की सलाहकार कल्पना सहाय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर सौमिक नन्दी, वरिष्ठ कलाकार नागेन्द्र श्रीवास्तव, कलाकार आशुतोष त्रिपाठी, नीरज हिंदुस्तानी, बबिता मौर्य इत्यादि कलाकारों ने प्रदर्शनी की जमकर तारीफ की। लगभग सभी कला आचार्य समापन समारोह में मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रदर्शनी संरक्षक कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *