Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह मयफोर्स छठ पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
PRAYAGRAJ NEWS: यमुनापार अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेरहन के बाबूतरा में 27 अक्तूबर 2025 की सायं को कोरांव विधायक राजमणि कोल एवं मेजा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र द्वारा छठ पूजा घाट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान विधायक राजमणि व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र के साथ पूर्व प्रधान संजय सिंह उर्फ बाबा सिंह, व्यवस्थापक महेश सिंह, अधिवक्ता अखिलेश सिंह, दशरथ मौर्या समेत सैकड़ों क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।छठ पूजा क्रम में खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति, सद्भाव और सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित यह चार दिवसीय महत्वपूर्ण हिंदू पर्व इस वर्ष 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया गया, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में प्रचलित है।निरीक्षण के दौरान, थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने सलैया खुर्द के लालतारा बड़ी नहर, खीरी गोबरा तालाब, लेंडियारी तालाब सहित कई ग्राम पंचायतों में स्थित छठ पूजा स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ उपनिरीक्षक दीन दयाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल नंदलाल और प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।छठ पूजा के लिए नदी, तालाब और नहर के किनारे घाटों व बेदियों का निर्माण कर साफ-सफाई की गई है। पूजा स्थलों को विभिन्न प्रकार के फलों, पत्तों और अन्य सामग्री से सजाया गया है। खीरी थाना क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों, जैसे खीरी, गोबरा, लेंडियारी, बसगढ़ी, टोंगा, कल्याणपुर, खरका खास, जोरवट, महुली, कौन्दी, छापर, इंटवा, कंचनपुर, बेलहा, ढेरहन बाबूतरा,पालपट्टी और सलैया खुर्द में ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने इन तैयारियों को अंजाम दिया।पूजा स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर बालिकाएं और महिलाएं, पूजा-अर्चना करती दिखीं। कुछ स्थानों पर डीजे की धुन पर नवयुवक झूमते भी दिखे। सोमवार की रात भर इन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।लोगों के अनुसार 28 अक्तूबर 2025 को सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद यह पर्व संपन्न हुआ और नात रिश्तेदारों में प्रसाद वितरण किया गया।