Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: जान पहचान के युवक ने महिला को जरूरी काम की बात कहते हुए घर से 500 मीटर दूर बुलाया। वहां उससे मारपीट और गाली गलौज की तथा खेत में ले जाकर दुराचार भी किया। इस आशय की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का आरोप है कि मटियारी मानी उमरपुर निवासी अंशू पुत्र संतोष कुमार ने उसे घर से 500 मीटर दूर जरूरी काम को कह कर बुलाया। खेत में ले जाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 24 अक्टूबर को हुई इस घटना की जांच के बाद पुलिस ने 28 अक्टूबर को आरोपी अंशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।