छठवां इंटरनेशनल बिजनेस मेगा अवार्ड शो कल वरिष्ठ समाजसेवी मनप्रीत कौर है सेलिब्रेटी गेस्ट

PRAYAGRAJ NEWS: छठवीं इण्टरनेशनल बिजनेस मेगा अवार्ड शो आईबीए का आयोजन दिल्ली के बेलला मोण्डी होटल, छतरपुर, नयी दिल्ली में 30 अक्टूबर गुरूवार को शाम छह बजे से आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि सिने स्टार रकुल प्रीत सिंह है जबकि सेलेब्रेटी गेस्ट  प्रसिद्ध उधमी, वरिष्ठ समाजसेवी और धार्मिक
श्रीमती मनप्रीत कौर है। समारोह में अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि मेगा अवार्ड शो में देश के सभी राज्यों से ख्यातिलब्ध लोग शामिल होगे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मनप्रीत कौर की ओर से अयोध्या में मां सीतारसोई और वृन्दावन मे विशाल भण्डारा कई वर्ष से चलाया जा रहा है जहा हजारो लोग दिन, रात परिवार सहित खाना खा रहे है। तीर्थराज प्रयागराज के विश्व प्रसिद्ध महाकुम्भ में दो दर्जन स्थानों पर दिन, रात विशाल भण्डारा संचालित हो रहा था जहां हजारो लोग प्रतिदिन खाना खा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *