Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: श्री त्यागी बाबा आश्रम, श्री बहुलावन धाम, बाटी में वैष्णव कुलभूषण, गौ-संत सेवी, परमहंस श्री गुरु महाराज जी श्री श्री 108 महंत श्री महात्यागी (त्यागी बाबा) के पावन स्मरण में श्रद्धांजलि सभा एवं चादर विधि महंताई समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में महंताई एवं पीठाधीश्वर पद पर राष्ट्रीय संत श्री श्री 108 श्री अखिल भारतीय महात्यागी सरयूदास महराज का पट्टाभिषेक (महंताई) हुई, जो गुरु परंपरा की अखंड ज्योति को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। महामण्डलेश्वर स्वामी सरयूदास महराज ने कहा कि पूज्य गुरु महाराज जी के आदर्शों, सेवा और संस्कारों का अनुसरण करते हुए यह महंताई समर्पण और सेवा की भावना का प्रतीक बनी रहेगी। इस अवसर पर संत-महंतों, साधु-संतों एवं श्रद्धालु भक्तों ने पधारकर अपना आशीर्वचन दिया। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।