मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की विजेता टीम सम्मानित

अतिथियों ने खिलाडियों को किया प्रोत्साहित
PRAYAGRAJ/GORAKHPUR NEWS:  माध्यमिक विद्यालय मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता  महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कालेज में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पहलवान दिनेश सिंह थे जबकि विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह एवं अध्यक्षता शिक्षाविद ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, स्काउट गाइड संस्था के जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह ( अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य) ने किया।  समारोह का संचालन उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रधानाचार्य डा दिनेशमणि त्रिपाठी ने किया। वरिष्ठ सदस्य एवं प्रधानाचार्य डा दिनेशमणि त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर  महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य पटेल स्मारक इंटर कालेज डॉ अजय कुमार पांडे, प्रधानाचार्य नेहरु इंटर कॉलेज डॉ गिरजेश पांडे ,प्रधानाचार्य जवाहर इंटर कॉलेज बांसगांव, डॉ देवब्रत पांडे आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, शारीरिक शिक्षक  विवेकानंद मिश्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *