बरसठी पुलिस की बड़ी सफलता एम.डी.एम.ए. बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरसठी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने स्वाट, एसओजी और गामा टीम के संयुक्त ऑपरेशन में एम.डी.एम.ए. (डक्ड।) बनाने और उसकी तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर करीब 300 ग्राम तैयार एम.डी.एम.ए. और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
’गुप्त सूचना पर पाली गांव में छापा’
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ गिरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में बनी संयुक्त टीम ने 27 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना बरसठी क्षेत्र के ग्राम पाली में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से संतोष तिवारी, अभीत तिवारी और अंकित तिवारी को उस समय गिरफ्तार किया जब वे घर के भीतर एम.डी.एम.ए. तैयार कर रहे थे।
इस दौरान 300 ग्राम तैयार एम.डी.एम.ए.1 किलो लोवा पाउडर,1.5 किलो कास्टिक सोडा,6 किलो ब्लैक पेपर,500 ग्राम सफेद रैपर,₹1,10,000 नगद एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू,स्विफ्ट डिजायर कार (न्च्50 ठॅ 9880) बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों और उपकरणों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ रुपये आंकी गई है।
’गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े’
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अभीत तिवारी ने बताया कि गिरोह का सरगना वही है। उसने एम.डी.एम.ए. तैयार करने की विधि अपने चाचा संदीप तिवारी रासायनिक अभियंता से सीखी थी।गिरोह मादक पदार्थ की सप्लाई मुंबई, हरियाणा और जौनपुर के विशेष व्यक्तियों तक करता था।पुलिस के अनुसार, अभीत तिवारी पहले भी गुरुग्राम हरियाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
’पंजीकृत अभियोग’
तीनों आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 225/25, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। ’गिरफ्तारी करने वाली टीम’ में देवानंद रजक, प्रभारी निरीक्षक बरसठी,रामाश्रय राय, प्रभारी स्वाट टीम,तरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी गामा टीम,अनिल कुमार, प्रभारी एसओजी,मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस
’पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ०कौश्तुंभ का बयान’
जौनपुर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। एम.डी.एम.ए. जैसे खतरनाक ड्रग की तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *