बच्चों के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी रू रमेश सिंह

BHADOHI NEWS: विकासखंड क्षेत्र के एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊचगांव में मुख्य अतिथि शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने रविवार को अपनी विधायक निधि से दस लाख रुपये के एक शिक्षण कक्ष का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं माल्यार्ण करके स्वागत किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। कहा कि बच्चों के लिए किताबी ज्ञान के साथ संस्कार भी जरूरी है। उन्होने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार हर तबके के बच्चों के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाकर उनके भविष्य को उज्जवल बना रही है। प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार प्रदेश का चहमुखी विकास कर रही है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों के भविष्य के बेहतर के लिए सकारात्मक दिशा में काम करें ताकि उनके सपने साकार हों। डॉ. राकेश चंद्र तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है। शिक्षा ही देश के विकास का आधार है। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी ने की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पांडेय, प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, शाहगंज विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, अवधेश दूबे, भीम सिंह, बीडीसी प्रशांत पांडेय, काका यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *