समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने उठाया 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा को चालू कराने का मुद्दा

BALRAMPUR NEWS: आपको बताते चलें कि 1 जनवरी 1999 में तत्कालीन ऊर्जा राज्य मंत्री लल्लू सिंह चौहान ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र शिवपुरा जनपद बलरामपुर का शिलान्यास किया था जिसका निर्माण समय से पूरा हो गया था किन्तु 26 वर्षों बाद भी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में नहीं हो पाई। यह विद्युत उपकेन्द्र ग्राम पंचायत ठाकुरजोत विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा परगना तहसील व जिला बलरामपुर में स्थित है जिसके संचालन का आस लगाए क्षेत्र की जनता 26 वर्षों से बैठी है। इसके संचालित होने से गर्मी के मौसम में होने वाली विद्युत कटौती और लो लाईट की समस्या से क्षेत्र को निजात मिलेगा।इन्हीं मांगों को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र ऑनलाइन किया है जिसमें श्रीमान जिला अधिकारी बलरामपुर से दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को कंप्लेंट नंबर 40018225022114 द्वारा ऑनलाइन शिकायत किया गया है और निवेदन किया गया है कि उक्त विद्युत उपकेन्द्र को शीघ्र अतिशीघ्र चालू करवाने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *