Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के निर्देश
JHANSI NEWS: मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व एवं विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि जीरो पावर्टी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गरीब को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अनिवार्य रुप से मिलना चाहिए। उन्होने निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण कराने तथा उनके बच्चों को चिन्हित कर श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि जीरो पाॅवर्टी अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है। उन्होने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि पोर्टल पर उपलब्ध डेटा में सम्मिलित निर्धन व्यक्ति से सम्पर्क कर फाॅर्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि सहित विभागीय योजनाओं का लाभ अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराया जाये, जिससे वह गरीब व्यक्ति जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। मण्डलायुक्त ने झांसी मण्डल के तीनों जनपदों में गौशालाओं की समीक्षा करते हुये आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के साथ ही वृहद गौशालाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरों का नियमित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाल जनसामान्य की सुविधा हेतु ग्राम पंचायत सचिवालयों को सक्रिय कराने के साथ ही साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को भी क्रियाशाील बनाये जाने हेतु निर्देश दिये। उन्होने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि उपरोक्त कार्यो के लिए एक अभियान चलाकर कार्यो को पूर्ण करायें। मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत/फोन पर सम्पर्क करने के साथ ही गुणवत्तापरक निस्ताकरण किया जाने के निर्देश दिये। उन्होने जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करायें। मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि आमजन के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य लाभ, आयुष्मान कार्ड के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित करते हुये स्वास्थ्य योजनाओं का सफल आयोजन करायें। मण्डलायुक्त ने निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि सेतु और सड़कों के निर्माण कार्यो में गुणवत्तापरक समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार लम्बित परियोजनाओं के निर्माण कार्यो में तेजी जाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देश कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत विद्यालयों के बाउण्ड्रीवाॅल कार्य पूर्ण कराने के साथ ही जो कार्य पूर्ण हो चुके है उन्हे अविलम्ब हैण्डओवर कराना सुनिश्चित करें। उन्होने मिशन शक्ति कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होने राशन कार्ड, पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु पुनः विशेष शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिये. बैठक में जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर अमनदीप डुली, अपर आयुक्त प्रशासन उमाकान्त त्रिपाठी, सीडीओ झांसी जुनैद अहमद, डीएफओ नीरज कुमार आर्य, एडीएम प्रशासन झांसी शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व झांसी वरुण कुमार पाण्डेय, एडीएम जालौन संजय कमार, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार, जेडी शिक्षा राजूराणा, एडी हेल्थ डाॅ0 सुमन, उप श्रम आयुक्त श्रीमती किरन मिश्रा, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा, उप निदेशक भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, यूनिसेफ, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, पशुपालन, सहकारिता, नेडा विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।