Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: झांसी बैच, पुरातन दवा प्रतिनिधियों का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न सुभाष गुप्ता, कानपुर के मुख्य आतिथ्य में, राकेश श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, एवं गिरीश पुरी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ एवं कानपुर से पुरातन दवा प्रतिनिधियों सहित स्थानीय सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में गीत – संगीत, गेम आदि से सदस्यों ने प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एस० के० शुक्ला, राजे फिलिप्स, सुनील श्रीवास्तव, डा० परेश पांडे, शरद शिवहरे, डा० पियूष नायक, विवेक अरोरा, नवीन शर्मा, अतुल गुप्ता, आंजनेय गुप्ता, नरेश श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा। संचालन आयोजन समिति से डा० प्रदीप श्रीवास्तव ने किया एवं आभार समिति सदस्य सुदीप खरे ने प्रकट किया।