Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रोजी रोटी छिनती देख फफक-फफक कर रोये दुकानदार:
JHANSI NEWS: कुठौंद में अस्पताल वाली गली में 110 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया। अस्पताल गली में जमीन पर कई सालों से कब्जा किये 180 दुकानदार, मकान मालिकों को तहसीलदार द्वारा नोटिस भेज दिया गया था वही उनको एक दिन का समय दिया गया था कि वह जल्द से जल्द अपना सामान वहां से हटा ले नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकान का सामान समेटना शुरू कर दिया ताकि उनका नुकसान ना हो ऐसे में दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा तहसीलदार ने बताया है कि दुकानदार और मकान मालिकों को कई सालों से नोटिस जा रहे थे लेकिन कोई भी जगह खाली नहीं कर रहा था कुठौंद में कई सालों से अस्पताल वाली गली में लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था जिसको लेकर कई दिनों से शिकायती पत्र दिए जा रहे थे। जिसको रविवार को संज्ञान में लेकर तहसीलदार ने 180 दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है जिससे दुकानदारों में खास रोष भी देखने को मिला है। दुकानदारों ने बताया कि हम लोगों के सामने आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है। अब हम लोग कहां जाएंगे प्रशासन की कार्यवाही से फफक-फफक कर रोते हुए दुकानदारों ने अपनी व्यथा को व्यक्त किया। दुकानें हटने के बाद दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। अस्पताल गली में 40 वर्षों से अधिक समय से दुकानदार अपनी दुकान किए हुए थे प्रशासन द्वारा दुकान हटते देख दुकानदार फूट-फूट कर रोए और रोजी-रोटी की बड़ी समस्या उनके सामने है ।अब देखना हैं कि प्रशासन दुकानदारों के लिए क्या करता है।भगवान दुबे, शेखर अवस्थी, अंशु दीक्षित, गौरव त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा, सोनू दुबे, नीतू दुबे दिनेश शुक्ला, आतिश त्रिपाठी, अन्नू मिश्रा कालीचरण,राम,सुरेश शर्मा, तान्या गुप्ता, भानु गुप्ता आदि एक सैकड़ा दुकानदारों की रोजी-रोटी छिन गई है।