Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) राम अयोध्या प्रसाद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर घायल पड़े युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा मदारीपुर के पास उस समय हुआ, जब वे विकासखंड की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शिवा (30) निवासी कासगंज, एटा सड़क पर खून से लथपथ गिरा पड़ा था। कई लोग उसे देखते हुए आगे बढ़ गए, लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रहे DPRO ने बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी रुकवाई और युवक को स्वयं उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें थीं और रक्तस्राव हो रहा था। समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी के अनुसार उपचार जारी है और स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है। इस संबंध में DPRO राम अयोध्या प्रसाद ने कहा “मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। मैंने सिर्फ अपना मानव धर्म निभाया है।” घायल युवक के परिजनों ने फोन के माध्यम से DPRO को धन्यवाद दिया है। घटना से क्षेत्र में DPRO की संवेदनशीलता की चर्चा हो रही है।