Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से संबंधित हमारे संज्ञान में ऐसे मामले आ रहे हैं जहां उद्यमी व्यापारी को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिए बिना उसके खिलाफ ई तामिला दिखा कर आदेश पारित कर दिया जा रहा है उक्त उदगार युवा जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने व्यक्त किय उन्होंने व्यापारियों को सचेत करते हुए कहा कि अधिकारी तो ऐसे मौके की तलाश में रहते हैं कि व्यापारी कोई चूक करे। कारण कि रिप्लाई फार्म में बाय डिफ़ॉल्ट पर्सनल हियरिंग नंबर दर्शाई हुई है और कई बार यस में कन्वर्ट भी नहीं होती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारियों को सचेत किया जाता है कि वे विभाग को प्रत्येक उत्तर में चाहे वह किसी भी विषय में हो चाहे अपील में हो, जीएसटी के सेक्शन 75(4) के अनुसार निम्न लाइन अवश्य लिखे। कश्यप ने जीएसटी विभाग से अनुरोध करते हुए कहा कि उपरोक्त कार्यवाही में कोई भी प्रतिकूल कार्रवाई करने से पहले व्यापारियों को स्पष्टीकरण, व्याख्याएं और सहायक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर अवश्य दे सम्मान समारोह की अध्यक्षता युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने की मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ए के शर्मा विशिष्ट अतिथि रूप में जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता युवा जिला महामंत्री राघव यादव युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर शाक्य युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी अमित दुबे भोले युवा शहर संगठन मंत्री कपिल पाठक रोहित दुबे तथाअश्वनी कुमार दुबे सचिन कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल जी के द्वारा किया गया।