Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कमीशन खोरी के चलते तालाब के सुंदरीकरण में हो रहा है घटिया सामग्री का इस्तेमाल
AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत अटसू के मोहल्ला राजंदाजनगर, वार्ड श्री में एक पुराने तालाब का सौंदरीकरण नगर प्रशासन द्वारा अपने चाहतों को ठेका देकर कराया जा रहा है, जिसमें बाउंड्री वॉल का निर्माण में घटिया ईंट घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, इस्तेमाल हो रहे घटिया निर्माण सामग्री को लेकर नगर के लोगों में नाराजगी दिख रही है, लोगों का आरोप है की कमीशन खोरी के चलते नगर प्रशासन द्वारा अपने चाहेतो को ठेका देकर तालाब के सौंदरीकरण में घटिया ईंट व सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो नगर की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है, स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि उक्त ठेकेदार द्वारा इससे पूर्व में इसी तालाब से सफाई के नाम पर अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया गया था, जिसको मीडिया में खबर आने पर नगर प्रशासन द्वारा कार्यवाही के नाम महज खाना पूर्ति की गई थी, देखना होगा कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार रोकने में क्या कार्रवाई अमल में लाता है, ll