Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

थाना फतेहपुर पुलिस की कार्यवाही में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 160 ग्राम अवैध चरस बरामद
SAHARANPUR NEWS: पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । व शासन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतू आदेशित किया गया है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.10.2025 को 01 अभियुक्त शाहनबाज उर्फ काला पुत्र दाऊद निवासी ग्राम फरकपुर नवादा थाना फतहेपुर जनपद सहारनपुर को ग्राम भोगपुर से ग्राम कंधेला जाने वाली सडक से ग्राम माजरी की ओर जाने वाले खंडजे से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से कुल 160 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0- 297/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय समक्ष के पेश किया जा रहा है ।