सभी राजनैतिक दल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में अपना सक्रिय एवं अमूल्य सहयोग दें: जिला निर्वाचन अधिकारी

समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में हों पंजीकृत:मनीष बंसल
SAHARANPUR NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में अर्हता एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2026 के लिए अर्हता एक नवम्बर 2025 के आधार पर मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गयी जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 06 नवम्बर 2025 तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर फार्म-18 (स्नातक) एवं फार्म-19 (शिक्षक) पदनामित अधिकारी/अतिरिक्त पदनामित अधिकारी द्वारा प्राप्त किये जा रहे है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि निर्धारित तिथि तक सभी अर्ह व्यक्तियों के फार्म भरवाएं। मनीष बंसल ने अर्हता एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रम के तहत 07 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता तथा पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग दें। उन्होने कहा कि सभी राजनैतिक दल यथाशीघ्र अपने बूथ लेविल एजेन्ट नियुक्त कर उनकी सूची उपलब्ध करा दें।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर दिया जाए। किसी भी अनर्ह मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में न रहे।  बैठक के बाद उन्होने ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण किया जिसमें गोदाम सुव्यवस्थित पाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संतोष बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष भाजपा शीतल विश्नोई, सपा से  अब्दुल गफूर, अपना दल से  राजकुमार पंवार, सिटी मजिस्ट्रेट  कुलदीप सिंह, सभी एसडीएम, सहित अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *