बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला में बायलर पूजन कर अग्नि प्रज्वलित की गयी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: लखीमपुर गोला गोकर्णनाथ खीरी।आगामी गन्ना पेराई सत्र शुरु करने से पूर्व बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला में मंगलवार को बायलर पूजन कर  अग्नि प्रज्वलित की गयी। इस अवसर पर इंजीनियरिंग हेड के के तिवारी ने बताया की चीनी मिल का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए नवंबर के प्रथम सप्ताह से पेराई सत्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे कि खेतों में खड़ा पेडी गन्ना समय से मिल को आपूर्ति हो तथा खेत खाली होने से उचित समय पर गेहूं की बुवाई कर सकें ।साथ ही मिल चालू होने से किसानों को औने -पौने दामों पर गन्ना कोल्हुओं पर नहीं बेचना पड़ेगा।
श्री तिवारी ने कहा किसानों का अपना पूरा  गन्ना  मिल में बिकने से उनके बेसिक कोटा में वृद्धि होती है तथा सरकार द्वारा निर्धारित गन्ना मूल्य की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर मुख्य रूप से  इंजीनियरिंग हेड के के तिवारी,ए के पांडेय,पु सी गुप्ता, खुशहाल सिंह, संदीप कटियार मनीष द्विवेदी,रितेश दुवे सहित काफी  संख्या मे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *