70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ एवं छठ पुजा  का आयोजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया।इस वर्ष के सतर्कता सप्ताह की थीम “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी परिसर में किया गया, जिसमें समस्त अधिकारी एवं कार्मिकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने ईमानदारी (Integrity), पारदर्शिता (Transparency) तथा जवाबदेही (Accountability) की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान समस्त कार्मिको ने बल के मूल सिद्धांतों — कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं नैतिकता — का पालन करने का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में श्री मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी 70वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह का अभियान नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता और निष्ठा को अपनाएँ, तो भ्रष्टाचार स्वतः समाप्त हो सकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ जैसे — विजिलेंस ओथ, व्याख्यान, पोस्टर निर्माण, एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना भी बनाई गई है, जिनमें बल कार्मिकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी क्रम में वाहिनी परिसर में छठ पर्व हर्ष, उल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व सूर्य देव एवं छठी मैया की आराधना का प्रतीक है, जो शुद्धता, अनुशासन और सामूहिक एकता का संदेश देता है।
इस अवसर पर संदीक्षा सदस्याओं द्वारा छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बल परिवार की महिलाओं एवं कार्मिकों ने भक्ति भाव से भाग लिया। छठ पर्व ने वाहिनी परिसर में आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक सौहार्द का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री राजन कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट 70वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी ने कहा कि सतर्कता एवं आस्था दोनों ही जीवन को दिशा देने वाले स्तंभ हैं — एक नैतिक शक्ति देता है, तो दूसरा आध्यात्मिक बल। इन दोनों का संगम संगठन को और अधिक सशक्त बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *