सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज अलंकरण समारोह आयोजित

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई उदयपुर महेवा में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई का संयुक्त मेधा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  राज्य मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध उत्तर प्रदेश सरकार श्री नितिन अग्रवाल जी एवं डॉक्टर सौरभ मालवीय क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रउक्त कार्यक्रम में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु बहन सौम्या वर्मा एवं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु बहन अंजलि को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया बहन अंजलि ने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट में विद्यालय में प्रथम 10 स्थान अर्जित करने वाली छात्र बहनों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में क्षेत्रीय स्तर तक प्रतिभाग करने वाली छात्र बहनों एवं विद्यालय में विशिष्ट कार्यक्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ छात्राओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।  इस अवसर पर संपूर्ण सत्र में विशिष्ट कार्य हेतु आचार्य/आचार्याओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधक श्री चंद्रभूषण साहनी जी एवं प्रधानाचार्य  शिप्रा बाजपेई जी ने छात्रों को आशीर्वाद देकर उनके स्वर्ण भविष्य हेतु मंगल कामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *