परंपरागत तरीके शारदा नहर तट पर हुआ छठ पूजन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मोहम्मदी खीरी।बरवर क्षेत्र के उदयपुर शारदा नहर तट पर सूर्य देव की आराधना की गई।छठ पूजन के दौरान सूर्योदय के समय उन्हें अर्घ्य देकर विधि पूर्वक पूजन किया गया। इससे पहले सूर्यास्त पर  विधान पूर्वक पूजन किया गया था। पानी मे खड़े रहकर के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास भी पूर्ण हुआ। व्रती महिलाएं जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना की। घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी समय से पहले मौजूद थे और सूर्य उगते वक्त पूजा अर्चना की।भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ।चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *