Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कानून-व्यवस्था पर हुई सकारात्मक चर्चा
PRAYAGRAJ NEWS: (वरिष्ठ संवाददाता कुलदीप सिंह) जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ‘बबुआ तथा महामंत्री अखिलेश शर्मा से बार कक्ष में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय एवं न्यायिक कार्यों के संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े सभी आवश्यक मुद्दों पर प्रशासन संवेदनशील है और बार एसोसिएशन के सहयोग से इन्हें और बेहतर किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ ने जिलाधिकारी के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम प्रशासन और बार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे जिले की कानून-व्यवस्था और न्यायिक व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। महामंत्री अखिलेश शर्मा ने भी जिलाधिकारी की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इस प्रकार की मुलाकातें संवाद और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करती हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में और दक्षता आएगी।
भविष्य में दोनों संस्थाओं के बीच नियमित संवाद और समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी। मुलाकात के अंत में जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की संपूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही। उपस्थित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राकेश पांडे ‘बबुआ’, महासचिव अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी (के.के. द्विवेदी), उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्रा, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्रा, दिनेश वरुण, संयुक्त सचिव (प्रशासन) बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) शशि कुमार द्विवेदी , संयुक्त सचिव (प्रेस) रमेश्वर दत्त पांडे (आर.डी.), संयुक्त सचिव (महिला) बिंदु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्रा, तथा गवर्निंग काउंसिल सदस्य अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ला, अभिषेक तिवारी, त्रिप्ती यादव, आरती गुप्ता, अखंड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्रा, गिरीश चंद्र शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडे, आदित्य धर द्विवेदी और अमित सिंह (सेंगर) शामिल रहे।