Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कई मामलों में जिलाधिकारी से मदद का मिला आश्वासन
PRAYAGRAJ NEWS: (वरिष्ठ संवाददाता कुलदीप सिंह) पत्रकार एल.एन. सिंह उर्फ पप्पू की आर्थिक मदद को लेकर पूर्व हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बुधवार को जिला अधिकारी प्रयागराज श्री मनीष वर्मा से विशेष मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान अशोक सिंह ने पत्रकार स्व. एल.एन. सिंह उर्फ पप्पू के परिवार की आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग की मांग की। इस पर जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई मामलों में यथासंभव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। सूत्रों के अनुसार, जिन मामलों की आर्थिक सहायता जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा स्वीकृत एवं पूर्ण की जा चुकी है, उनके संदर्भ में कल मृतक पत्रकार के परिजनों के घर पर जिला अधिकारी स्वयं पहुँचकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी साझा की जाएगी कि किन-किन मदों में आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, तथा शेष मामलों में प्रशासन द्वारा आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। इस पहल से पत्रकार जगत और सामाजिक संगठनों में प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।