पत्रकार एल.एन. सिंह हत्याकांड पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अहम बैठक

PRAYAGRAJ NEWS: (वरिष्ठ संवाददाता कुलदीप सिंह) बीते दिनों पत्रकार स्वर्गीय एल.एन. सिंह की हत्या के मामले को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (राजा भैया की पार्टी) तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आज सिविल लाइंस स्थित जनसत्ता दल कार्यालय में एक अहम बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्वर्गीय एल.एन. सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक बड़ी सहायता राशि एकत्र की, जिसे शीघ्र ही पीड़ित परिवार को उनके घर जाकर सौंपी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रयागराज जनसत्ता दल के अध्यक्ष एस.पी. सिंह, महानगर प्रधान महासचिव बी.के. सिंह राजू , मानवेंद्र सिंह राष्ट्रीय संरक्षक  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,  सुरेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, इंजीनियर राजेश सिंह महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, आर.के. सिंह चौहान, इंजीनियर जय कीर्ति सिंह, इंजीनियर सत्येंद्र सिंह, अमित सिंह, सुनील सिंह, विकास सिंह सोमवंशी विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष जनसत्ता दल , आलोक प्रजापति, डा . पंकज पांडेय उपाध्यक्ष जनसत्ता दल, शिवाकांत त्रिपाठी, रागिनी रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *