Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मन की बात के 127 वें संस्करण में काशी क्षेत्र में प्रयागराज महानगर का प्रथम स्थान
PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रयागराज महानगर के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों की आहूत बैठक में भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मतदाता सूची पुनरीक्षण, रन फॉर यूनिटी, सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह के तहत आयोजित होने वाली पदयात्राओं को लेकर विस्तार से चर्चा परिचर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों अभियानों को सफल बनाने की अपील की। महानगर अध्यक्ष न कहा कि 31 अक्टूबर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 159वीं जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे रन फॉर यूनिटी आलोपी स्थित सरदार पटेल संस्थान से आलोपी चुंगी, तिरंगा पार्क होते हुए हर्षवर्धन चौराहा पर समाप्त होगी। उसी दिन प्रत्येक बूथ पर भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होना है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य (SIR) को लेकर कार्यकर्ता सजग रहें। इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर अपने लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का पूरा प्रयास करें। सभी मंडल अध्यक्ष बीएलए 2 की सूची तीन दिनों के अंदर तैयार कर कार्यालय में जमा करें। सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह के तहत महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्र में होने वाली 8 किमी की पदयात्रा को लेकर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा हर विधानसभा में होगी। विधानसभा में पड़ने वाले मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी यात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर लें। हर वर्ग के लोगों को यात्रा से जोड़ने का प्रयास करना है। अधिक से अधिक संख्या में लोग पद यात्रा में आए मंडल अध्यक्ष इसकी योजना बना लें। मन की बात के 127वे संस्करण में काशी क्षेत्र में प्रयागराज महानगर को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बैठक का संचालन महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी ने किया। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, अर्चना शुक्ला, पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, राघवेन्द्र कुशवाहा, सुमित वैश्य, राम जी शुक्ला, भरत निषाद, श्रवण पाल, अनिल मौर्य, अपूर्वा चंद्रा, परमानंद वर्मा, रजत दुबे, अजय आनंद, हेमंत बनर्जी, दिग्विजय सिंह, राजेश पटेल, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल आदि उपस्थित रहे।