गोष्ठी में किसानों को बताए गए जैविक खेती के फायदे

BARABANKI NEWS: बुधवार को शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड ने बाराबंकी जिले के तीन गांवों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इन गोष्ठियों में कृषि विशेषज्ञ सुनील वर्मा ने आलू और गेहूं में लगने वाले रोगों और कीटों के उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वी डायमंड, सीएमएस, धनिक, धनराज और धनुष जैसे उत्पादों के प्रयोग से कीट नियंत्रण और फसल की पैदावार बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया।गोष्ठियों में भाग लेने वाले किसानों ने जैविक खेती अपनाने और स्वस्थ फसल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा रामपुर, नन्हकू का पुरवा और तामरसेपुर के किसानों ने भाग लिया और जैविक खेती के महत्व को समझा। इस गोष्ठी में गांव के किसान अजय सिंह,रवेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश वर्मा, महिपाल कश्यप, संतोष सिंह, मोजअली हिमातअली, प्रेमपाल वर्मा,  अंकित कुमार, रामेश्वर कुमार, शिवेंद्र कुमार, राम आशीष, शिवराम, विजय वर्मा, आनन्द  वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *