दो पर एससीएसटी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: जमीनी रंजिश में हुई मारपीट को लेकर दो आरोपियो के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के लीलापुर निवासी गेंदालाल कोरी पुत्र स्व0 अंगनू कोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छः बजे वह अपने भतीजे प्रहलाद कोरी पुत्र स्व0 रामराज कोरी के साथ अपनी बहन के यहां से घर वापस आ रहा था। आरोप है कि जमीनी रंजिश में गांव के अरविंद दुबे पुत्र लल्लू प्रसाद दुबे ने एक अज्ञात के साथ मिलकर उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने जातिसूचक गाली देते हुए पीड़ित और उसके भतीजे को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि जांच के बाद दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *