शांति भंग की आशंका में 16 गिरफ्तार, चार वांछित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस का अभियान लगातार जारी, 52 वाहनों का चालान और ₹2000 का शमन शुल्क वसूला गया

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कुल 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, थाना असोथर से 6, जहानाबाद से 3, बकेवर से 3, कोतवाली फतेहपुर से 2, धाता से 1 तथा गाजीपुर से 1 व्यक्ति को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में चार अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। इनमें थाना सुल्तानपुर घोष, औंग, असोथर और कल्यानपुर से एक-एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 52 वाहनों का चालान किया गया तथा 2 वाहनों से ₹2000 का शमन शुल्क वसूला गया। जनपद पुलिस ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिलेभर में गश्त और चेकिंग अभियान तेज किया गया है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *