Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमों में था वांछित, भेजा गया न्यायालय
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान कल्यानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ₹25,000 के इनामी और वांछित अपराधी मोहम्मद रफीक अहमद पुत्र सफीक अहमद (उम्र 45 वर्ष) निवासी तुराब अली का पुरवा, थाना कोतवाली, फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद रफीक पर गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना बिंदकी, थरियांव, जहांनाबाद और अन्य थानों में कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। वह लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने उसे पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कॉन्स्टेबल सतेंद्र राजावत और कॉन्स्टेबल अनिल शामिल रहे।