Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कई थानों में 11 मुकदमों में वांछित था आरोपी
एनडीपीएस, आयुध और आबकारी अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औंग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर कुन्दन पटेल पुत्र सुरेश कुमार (उम्र 22 वर्ष), निवासी कस्बा व थाना औंग, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 77/2025, धारा 303(2)/317(2) भारतीय दंड संहिता (BNS), थाना औंग तथा मु0अ0सं0 91/2025, धारा 305/317(2) BNS, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर के अंतर्गत गंभीर मामले दर्ज थे। अभियुक्त को पुलिस ने औंग स्थित फैज ऑटो पार्ट सर्विस सेंटर के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कुन्दन पटेल का आपराधिक इतिहास लंबा है। वह जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 11 मुकदमों में वांछित रहा है। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम और गंभीर धाराओं जैसे 307, 379, 411, 413, 147, 323, 354, 506 भादवि के मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। Aगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज यादव, उपनिरीक्षक विकास वर्मा, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक रामानुज यादव, उपनिरीक्षक लल्लू राम तथा कॉन्स्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।